प्रेग्नेंट महिला के सिर में दर्द क्यों रहता है?HealthPlanet

Posted on Tue 7th Feb 2023 : 11:44

गर्भावस्‍था की पहली तिमाही में सिरदर्द के प्रमुख कारणों में पानी की कमी, उल्‍टी और मतली, स्‍ट्रेस, नींद की कमी, कैफीन ज्‍यादा लेने, सही पोषण न लेने, लो ब्‍लड शुगर लेवल, शारीरिक गतिविधियां कम करने, रोशनी से आंखें चुंधियाने और आंखों की रोशनी में बदलाव आने की वजह सिरदर्द हो सकता है।

गर्भावस्था के दौरान हार्मोनल बदलाव, शरीर में मौजूद खून की मात्रा में परिवर्तन शरीर के वजन में बदलाव और अन्य कारण सिरदर्द के लिए जिम्मेदार माने जा सकते हैं। जिन महिलाओं में प्रेगनेंसी के दौरान गंभीर रूप से सिरदर्द की समस्या होती है उन्हें इसके निदान के लिए चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए।

जानिए ​हर तिमाही में सिरदर्द की वजह -

पहली तिमाही

पहली तिमाही में महिला को सिरदर्द शरीर में पोषक तत्वों की कमी, उल्टी, मितली, पानी की कमी, स्ट्रेस, नींद की कमी आदि की वजह से हो सकता है. इसके अलावा लो ब्लड प्रेशर के कारण भी सिर में दर्द हो सकता है.

दूसरी और तीसरी तिमाही

गर्भावस्‍था की दूसरी और तीसरी तिमाही में सिर दर्द की वजह स्ट्रेस हो सकती है. इसके अलावा अधिक वजन, हाई ब्‍लड प्रेशर, मांसपेशियों पर तनाव पड़ने, गलत पोस्‍चर और पोषक तत्वों की कमी की वजह से भी सिरदर्द की समस्या हो सकती है. इसके अलावा कैफीन के अधिक सेवन और आईसाइट कमजोर होने की वजह से भी ये समस्या हो सकती है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info